शगुन शर्मा ने दिल्ली के जिला एवं सत्र न्यायाधीश के रूप में शपथ ग्रहण की

0

हिमाचल प्रदेश के शिमला की शगुन शर्मा ने दिल्ली उच्च न्यायिक सेवा परीक्षा-2023 में तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसके पश्चात साक्षात्कार में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने के बाद आज दिल्ली के जिला एवं सत्र न्यायाधीश के रूप में शपथ ग्रहण की। शगुन शर्मा यूआईएलएस, हिमाचल प्रदेश की पूर्व छात्रा हैं और राष्ट्रीय राजधानी की अदालतों में अधिवक्ता के रूप में काम कर रही थीं। शगुन के पति अधिवक्ता अनुपम शर्मा और माता धारा सरस्वती ने परीक्षा की तैयारियों में उसे पूरा सहयोग दिया।

शगुन की माता धारा सरस्वती ने बेटी की उपलब्धि पर कहा कि शगुन की कड़ी मेहनत का फल है। शगुन ने इस उपलब्धि के लिए माता धारा सरस्वती और पति अनुपम के सहयोग को श्रेय दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here