रामपुर के समेज में आपदा प्रभावितों की सहायता के लिए राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ पहुंचा

0
– ट्रकों में बर्तन, गद्दे, राशन, कपड़े, जूते व दैनिक उपयोग की वस्तुएं प्रभावित क्षेत्रों में पहुंची
प्रदेश के तीन जिलों के सात स्थानों पर बादल फटने की घटना घटित होने के तुरंत बाद राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ आपदा प्रभाविताें की हर तरह से सहायता करने के लिए तैयार हुआ। जिसका परिणाम ये रहा कि रामपुर के समीपवर्ती समेज में प्रभावित परिवारों के लिए दैनिक उपयोग की वस्तुओं को पहुंचाने का कार्य किया।
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ एवं सेवा भारती के स्वयंसेवकों द्वारा पीड़ित परिवारों के लिए रोजाना उपयोग की सभी वस्तुओं को पीड़ितों तक पहुंचाने का कार्य शुरू हुआ। सभी सेवकों द्वारा बर्तन, गद्दे, राशन, कपड़े, जूते सभी प्रकार की वस्तुओं को पर्याप्त मात्र में रामपुर पहुंचाने के बाद संबंधित क्षेत्रों तक पहुंचाने का काम शुरू हो गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here