देवभूमि हिमाचल में हर जगह राममय माहौल

0

धर्मशाला : अयोध्या में सोमवार को होने वाले श्रीराम की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए देवभूमि हिमाचल में भारी उत्साह है। सोमवार को समारोह का प्रदेश में कई जगह सीधा प्रसारण दिखाया जाएगा। जगह-जगह मंदिरों में भजन-कीर्तन, हवन व भंडारों का आयोजन होगा। लोगों ने दीपावली की तरह घर सजाए हैं।

भगवान रघुनाथ जी की नगरी कुल्लू में सोमवार को पांच लाख दीप, हमीरपुर के नरेली स्थित मंदिर में 11 हजार दीप व मंडी शहर में 5000 दीप जलाए जाएंगे। मंडी शहर में श्रीराम की मूर्ति प्रतिष्ठापित होगी। रविवार सुबह प्रदेश में कई जगह प्रभात फेरी निकाली गई। सोलन जिला के बद्दी के दशहरा मैदान में रविवार सायं दो घंटे तक आतिशबाजी हुई व 5100 दीप जलाए गए। कांगड़ा, मंडी, सिरमौर, ऊना सहित अन्य जिलों में श्रीराम की शोभायात्रा निकाली गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here