डाक्टराें की हड़ताल से मरीज हुए परेशान आज भी रहेगी जारी हड़ताल

0

हिमाचल प्रदेश के चिकित्सकों के अढाई घंटे तक सुबह 9.30 से 12 बजे तक पेन डाउन स्ट्राइक के कारण मरीजों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह से ओपीडी न लगने के कारण मरीज कतारों में लगे रहे और खाली हाथ बिना उपचार के वापिस लौटना पड़ा। प्रदेश के सभी सरकारी अस्पतालों के चिकित्सक अपने एनपीए सहित अन्य मांगाें को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। बुधवार को भी चिकित्सकों की हड़ताल जारी रहेगा और 12 बजे तक ओपीडी में मरीजाें को नहीं देखेंगे।

राज्य के किसी भी सरकारी अस्पतालों में चिकित्सकों ने सुबह 9.30 बजे से 12 बजे तक मरीजों को ओपीडी में नहीं देखा। चिकित्सक 12 बजे के बाद ही आपेीडी में पहुंचे। तब तक मरीजों की लंबी-लंबी लाइनें लग गई थी। चिकित्सक एनपीए यानी नान प्रैक्टिस अलाउंस के बंद होने और पदोन्नतियां न होने व अन्य मांगों के पूरा न होने के कारण नाराज हैं। इसे लेकर बीते वर्ष 2023 में चिकित्सक लंबी हड़ताल कर चुके हैं।

उस दौरान उन्हें आश्वासन दिया गया लेकिन मांगों के पूरा न होने के कारण अभी भी अब हड़ताल पर हैं। चिकित्सेों को वेतन का बीस प्रतिशत एनपीए मिलता है। इसका उद्देश्य चिकित्सीय सेवाओं को प्रोत्साहित करना है। यह भारत सरकार की सिफारिश पर सभी राज्यों में दिया जाता है। प्रदेश की माली हालात के कारण इसे बंद करने का निर्णय लिया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here