भगवान राम अपने बाल रूप में अयोध्या में विराजते ही सदियों की प्रतीक्षा पूरी हुई : जय राम ठाकुर

0

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि भगवान राम का अपनी जन्मस्थली अयोध्या में बाल रूप में विराजमान होते ही भारत के सैकड़ों करोड़ लोगों के सदियों की प्रतीक्षा पूर्ण हुई। भगवान राम के मंदिर के लिए सैकड़ों साल का संघर्ष चला। जिसमें अनगिनत लोगों ने अपने प्राणों की आहुति दी। तब जाकर यह शुभ अवसर आया है। उन्होंने इस महायज्ञ में योगदान देने वाले सभी बलिदानियों को नमन करते हुए कहा कि उनके इस योगदान के कारण ही हम यह दिन देख पाए हैं कि भगवान राघव की मोहक मूर्ति उनके जन्मस्थान पर प्राण प्रतिष्ठित हो पाई है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, सरसंघचालक डॉ मोहन भागवत, राम जनभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, समेत हज़ारों संतों, कर्मयोगियों और गणमान्यों की गरिमामय उपस्थिति में इस प्राण प्रतिष्ठा का पूरा विश्व साक्षी बना। नेता प्रतिपक्ष राम बाज़ार के राम मंदिर से सैकड़ों लोगों के साथ इस प्राण प्रतिष्ठा के साक्षी बने।

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि इस शुभ अवसर का साक्षी बनना हर किसी के लिये गर्व और पुण्य का अवसर हैं लेकिन भारत की राजनैतिक पार्टियों ने राम लला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह का बहिष्कार किया। इससे दुर्भाग्यपूर्ण कुछ भी नहीं हो सकता है। बीजेपी का विरोध करते करते भारत की राजनैतिक पार्टियाँ भगवान राम का विरोध करने पर उतर आई हैं। उन्होंने कहा हमार्व देश के लोग जवाब देना जानते हैं और भगवान राम का विरोध करने वाले लोगों को देश के लोग जवाब देते रहेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here