हिमाचल में लोक सभा व विधान सभा उप चुनाव के मद्देनजर आचार संहिता लागू होने के बाद प्रवर्तन ऐजेंसिया पूरी तरह सक्रिय हैं

0

हिमाचल में लोक सभा व विधान सभा उप चुनाव के मद्देनजर आचार संहिता लागू होने के बाद प्रवर्तन ऐजेंसिया पूरी तरह सक्रिय हैं। प्रवर्तन ऐजेंसियों अर्थात पुलिस, आबकारी व आयकर विभाग की सक्रियता का अंदाजा आचार संहिता लागू होने के बाद अब तक पकड़ी गई करोड़ों की शराब, चरस , हेरोइन , नगदी , सोना चांदी के आभूषणों से लगाई जा सकती है।

राज्य निर्वाचन विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक प्रदेश में लोकसभा चुनाव और उप.चुनाव के लिए आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद पुलिस और आयकर विभाग द्वारा 7 करोड़ 85 लाख 51 हजार 662 रुपये की अवैध शराब , नकदी , आभूषण आदि जब्त किए गए हैं। जानकारी के मुताबिक आचार संहिता लागू होने के बाद से एक माह में राज्य आबकारी एवं कराधान , पुलिस और अन्य विभागों ने 5.51 करोड़ रुपये मूल्य की 3लाख 81हजार 343 लीटर शराब जब्त की है।

इसके साथ साथ पुलिस विभाग ने अब तक 64.18 लाख रुपये की 32 किलोग्राम चरस , 1.03 करोड़ रुपये कीमत की 1.47 किलोग्राम हेरोइन तथा 25 लाख रुपये की नकदी भी जब्त की है। प्रवर्तन ऐजेंसियों ने राज्य में अब तक लगभग 3.35 लाख रुपये के सोने व चांदी के आभूषण भी जब्त किये जा चुके हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here