कंगना को बड़बोलापन पड़ा महंगा,अब मीडिया से बनाई दूरी

0

फिल्मी दुनिया से राजनीति में अपनी किस्मत आजमाने उतरी अभिनेत्री कंगना रनौत को अपना बड़बोलापन महंगा पड़ा है। भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने उनके बड़बोलेपन को गंभीरता से लेते हुए उन्हें मीडिया में किसी प्रकार का बयान या साक्षात्कार देने पर रोक लगाई दी है। प्रदेश भाजपा नेतृत्व भी उनके बयानों से बैकफुट पर आ गया है। कंगना पार्टी नेतृत्व की अनुमति के बिना अब कोई बयान नहीं दे पाएंगी। अपने गृह क्षेत्र सरकाघाट में दो दिन पहले आयोजित एक नुक्कड सभा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को भगवान राम का अवतार बताने से पार्टी की देश भर में किरकिरी हो रही है। प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने एक मनुष्य की तुलना भगवान राम से करने का दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। पोर्न पर दिया गया बयान गले की फांस बन रहा है। बीफ,किसानों और तिब्बती धर्मगुरु दलाईलामा पर पूर्व में की गई टिप्पणी को भी कांग्रेस हाथोंहाथ भुनाने में लगी है। कांग्रेस कंगना के इन बयानों को हवा देने में लग गई है। मंडी के रिवालसर, चौंतड़ा,कुल्लू,लाहुल स्पीति और किन्नौर में बड़ी संख्या में बौद्ध अनुयायी मतदाता हैं। सरकाघाट हलके के विधायक दलीप ठाकुर को दो घंटे तक अपने घर में इंतजार करवाने पर भी कांग्रेस नेता तंज कस रहे हैं। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि अगर एक विधायक को मिलने के लिए दो घंटे इंतजार करना पड़ सकता है तो आमजन का क्या होगा।

शिवाबदार के कार्यक्रम में एक युवती को नहीं दी सेल्फी
मंगलवार को कंगना रनौत का द्रंग हलके के शिवाबदार में कार्यक्रम था। वह माता घटासनी के मंदिर में माथा टेकने पहुंची थी। वहां एक स्थानीय युवती ने सेल्फी लेने का प्रयास किया। कंगना ने सेल्फी देने से मना कर दिया। इससे युवती को अन्य लोगों के सामने शर्मिंदगी महसूस करनी पड़ी।

मंडी का एक गेस्ट हाउस किराये पर लिया
कंगना रनौत को अपने घर भांबला से रोजाना मंडी आने जाने में दिक्कत हो रही है। इससे देखते हुए सौली खड्ड में किराये पर एक गेस्ट हाउस लिया है। अब वहीं से रोजाना विभिन्न हलकों के लिए रवाना होंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here