हिमाचल में पंचायती राज संस्थाओं में खाली पड़े पदों के उप चुनाव 29 सितंबर को होंगे

0

हिमाचल में पंचायती राज संस्थाओं में खाली पड़े प्रधानों, उप प्रधानों ,वार्ड सदस्यों ,जिला परिषद सदस्यों व पंचायत समिति सदस्यों के उप चुनाव 29 सितंबर को होंगे। राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायती राज संस्थाओं में 8 प्रधानों , 18 उप प्रधानों , एक पंचायत समिति सदस्य, 112 वार्ड सदस्यों व दो जिला परिषद सदस्यों के खाली पदों पर उप चुनाव करवाने की अधिसूचना जारी कर दी है।

राज्य चुनाव आयुक्त अनिल खाची द्वारा जारी अधिसूचना के मुताबिक पंचायती राज संस्थाओं के उप चुनाव के लिए 11 से 13 सितंबर तक नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे। 16 सितंबर को नामांकन पत्रों की छंटनी होगी। 18 सितंबर तक प्रात: 10 से सांयकाल 3 बजे तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। 29 सितंबर को मतदान होगा। पंचायत प्रधानों, उप प्रधानों व वार्ड सदस्यों के लिए हुए चुनाव की मतगणना चुनाव समाप्त होने के फौरन बाद की जाएगी। जिला परिषद व पंचायत समितियों के उप चुनाव की मत गणना 30 सितंबर को होगी। चुनाव के मद्देनजर आज से उप चुनाव वाले जिला परिषद व पंचायत समिति वार्डों के साथ साथ पंचायत प्रधान, उप प्रधान व वार्ड सदस्य के उप चुनाव वाली पंचायतों में आचार संहिता लागू हो गई है। चुनाव प्रक्रिया 30 सितंबर को पूरी होगी।

लाहौल स्पीति के सिस्सु जिला परिषद वार्ड की सदस्य अनुराधा राणा उप चुनाव जीत कर विधान सभा पहुंची हैं। सुजानपुर के बगैर जिला परिषद वार्ड के सदस्य रणजीत राणा भी विधान सभा उप चुनाव जीते हैं। दोनों ही कांग्रेस के उम्मीदवार के तौर पर विजयी हुए हैं। लिहाजा इन दोनों के जिला परिषद वार्डों में उप चुनाव हो रहे हैं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here