लोकसभा चुनाव के बाद पहली मंडे मीटिंग लेंगे सीएम सुक्खू

0

– पहले की तय व्यवस्था के तहत शुक्रवार को ओक ओवर व सचिवालय में आमजन मिल सकेंगे

– कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए प्रत्येक बुधवार को मिलने का पूरा दिन रखा गया

लोकसभा चुनाव सम्मपन होने के बाद सोमवार को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पहली मंडे मीटिंग लेंगे। इस वर्ष की बजट घोषणाओं की प्रगति को लेकर सचिव स्तर के आला अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। बजट घोषणाओं को धरातल पर समयबद्ध ढंग से उतारने के लिए सीएम सुक्खू पहले ही अधिकारियों को दिशा-निर्देश दे चुके हैं। इसके अतिरिक्त प्रशासनिक कामकाज में तेजी लाने के लिए पूर्व स्थापित व्यवस्था को लागू कर दिया गया है। जिसके तहत मुख्यमंत्री आमजन से सरकारी निवास ओक ओवर और सचिवालय में शुक्रवार को पूरा दिन मिलेंगे। इसके अतिरिक्त पार्टी कार्यकर्ताओं की समस्याओं का निराकरण बुधवार को होगा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए बुधवार का दिन रखा गया है। सप्ताह के शेष दिनों में मुख्यमंत्री प्रशासनिक कामकाज को गति प्रदान करेंगे।

अधिकारियों को मुख्यमंत्री की ओर से दिए गए लक्ष्य समय पर पूरे करने होंगे। कोई भी योजना में बिलंब होने का ठोस कारण देना होगा। किसी भी योजना के संबंध में अनावश्यक अड़चने बिलकुल भी बर्दास्त नहीं होंगी। विभागीय बैठकों के दौरान अधिकारियों को पिछली स्थिति और मौजूदा प्रगति की जानकारी देनी होगी। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू आज सुबह ग्यारह बजे दिल्ली दौरे से शिमला लौट आए थे। उसके बाद आवास पर आराम किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here