मुख्यमंत्री के सरकारी निवास ओक ओवर में हिमाचल प्रदेश सीफेरर्स एसोसिएशन की ओर से कैप्टन संजय पराशर की ओर से मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को सवा दो लाख रुपये का चेक मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए भेंट किया गया।
इस अवसर पर प्रदेश के सभी जिलों से मर्चेंट नेवी में सेवारत सीफेरर्स भी मौजूद थे।
मुख्यमंत्री सुक्खू ने आपदा के समय अंशदान करने के लिए हिमाचल सीफेरर्स का धन्यवाद किया।