विमल नेगी मौत मामला

0

विधानसभा परिसर में सुबह राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि विमल नेगी की मौत मामले में उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए। विमल नेगी का शव बरामद हुआ है, ऐसे में कई प्रश्न उठ रहे हैं। इस मामले को लेकर मुख्यमंत्री से बीते कल भी बात हुई है। इसमें उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए, ताकि सच्चाई सामने आ सके।

मुख्यमंत्री को कर्मचारियों ने व्यथा सुनाई: रात को दो-दो बजे तक काम करना पड़ता था

राज्य विद्युत बोर्ड एवं निगम संयुक्त संघर्ष कमेटी के अध्यक्ष लोकेश ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से प्रतिनिधिमंडल मिला है। हमने मांग की है कि निगम के प्रबंधन को तुरंत प्रभाव से हटाया जाए। बड़ी संख्या में निगम के कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री के समक्ष अपनी व्यथा रखी। प्रबंधन रात को दो-दो बजे तक कर्मचारियों व महिलाओं से काम लेते थे। रात को घर जाने के लिए वाहन सुविधा नहीं रहती है। कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री के समक्ष अपनी व्यथा रखी। सह संयोजक हीरा लाल वर्मा भी इस दल में साथ थे। दोनों प्रतिनिधियों ने कहा कि महिलाओं ने मुख्यमंत्री को व्यथा सुनाई। इसपर मुख्यमंत्री जी ने कहा कि यदि इस तरह की बात थी तो पहले मेरे ध्यान में मामला लाना चाहिए था। विमल नेगी की मौत मामले की जांच हर पहलु से होनी चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here