डा. अरूण शर्मा की पुस्तक ‘फ्राड इन फाइल्स-ए कम्पेंडियम आफ केस स्टडीज’ ने सरकार की अफसरशाही में हडकंप मचाया

0

यह पुस्तक संस्थागत कमियों पर प्रकाश डालने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास: सुखविंदर सिंह सुक्खू

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज ओक ओवर में पूर्व आईएएस अधिकारी डा. अरूण शर्मा द्वारा लिखित पुस्तक ‘फ्राड इन फाइल्स-ए कम्पेंडियम आफ केस स्टडीज’ का विमोचन किया। मुख्यमंत्री सुक्खू ने डा. अरूण शर्मा को उनकी नई पुस्तक के विमोचन पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पुस्तक संस्थागत कमियों पर प्रकाश डालने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है। उन्होंने प्रदेश सरकार की व्यवस्था परिवर्तन की प्रतिबद्धता को पुनः दोहराते हुए कहा कि लोगों की मुश्किलों को कम करने वाले प्रयास सराहनीय है।

प्रदेश सरकार ने व्यवस्था को सुव्यवस्थित और सुचारू बनाने के लिए अनेक सुधारात्मक कदम उठाए हैं, जिनमें लोगों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध करवाने के लिए पुराने कानूनों में संशोधन और निरस्त करने जैसे प्रयास शामिल हैं। लेखक डा. अरूण शर्मा ने पुस्तक के बारे में बताया कि यह पुस्तक एक अदृश्य समानांतर, अनियंत्रित व्यवस्था को सामने लाती है जिसका समाधान करना आवश्यक है। इस अवसर पर विधायक संजय अवस्थी और सुरेश कुमार तथा अन्य गणमान्य उपस्थित थे। डा. अरूण शर्मा पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के दोनों कार्यकाल के दौरान प्रधान निजी सचिव रहे।

उसके बाद जिला शिमला उपायुक्त, पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन विभाग के निदेशक रहे। जयराम सरकार के समय में सचिव शिक्षा रहे थे। डा. अरूण शर्मा ने अपने सेवाकाल के दौरान छात्रों द्वारा किए गए सर्वे पर आधारित किताब लिखी थी। राजनीतिज्ञों द्वारा चुनाव जीतने के लिए किस तरह से हवा बनाई जाती है। इस पुस्तक में था कि धरातल की वास्तविकताओं को किस तरह से हाशिए पर धकेला जाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here