आइएएस तरुण कपूर चौथी बार बने पीएमओ के सलाहकार बने

0

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हिमाचल प्रदेश के सेवानिवृत आइएएस अधिकारी तरुण कपूर पर एक बार फिर भरोसा जताया है। केंद्रीय कार्मिक विभाग ने आदेश जारी कर तरुण कपूर को तीसरी बार प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) में सलाहकार नियुक्त कर दिया। अब तरूण कपूर 10 जून, 2027 तक पीएम मोदी को सलाह देंगे। तरुण कपूर 1987 बैच के आइएएस हैं। दो जिलों शिमला व चंबा के जिला उपायुक्त रहने के बाद ऊर्जा, वन व पर्यावरण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव रहे हैं। तरूण कपूर को हिमाचल प्रदेश में सौर ऊर्जा को घर-घर पहुंचाने के लिए सोलर क्रांति के हीरो के तौर पर जाना जाता है। साफ छवि, सरल स्वभाव के तरूण कपूर लाल बत्ती संस्कृत से दूर रहने वाले अधिकारी हैं। आम आदमी भी इनसे सीधे मिल सकता है। 35 साल की नौकरी में न कोई विवाद, न भ्रष्टाचार का एक भी आरोप।

2019 में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर दिल्ली गए, दिल्ली जल बोर्ड में सेवाएं दी। उसके बाद नवंबर, 2022 में पेट्रोलियम सचिव पद से सेवानिवृत होने के बाद तरूण कपूर को पीएमओ में सलाहकार बने। 2024 में दूसरी बार एक्सटेंशन मिला और जून, 2025 में तीसरी बार और अब चौथी बार 10 जून, 2027 तक नियुक्ति मिली।

अनुराधा के पास भी महत्वपूर्ण दायित्व

हिमाचल कैडर की आइएएस अधिकारी अनुराधा ठाकुर केंद्र सरकार में आर्थिक मामलों की सचिव हैं। वर्तमान वित्त वर्ष का बजट तैयार करने में अनुराधा ठाकुर की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। इसके अतिरिक्त लघु, सुक्ष्म एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय में सचिव भरत हरबंस खेड़ा के पास भी अहम जिम्मेदारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here