1189 सड़कें बहाल करनी शेष

0

भू-स्खलन की घटनाओं के कारण 1189 सड़कें यातायात के लिए अभी भी बंद है। सबसे ज्यादा सड़कें शिमला जोन में 749, मंडी जोन में 295,कांगड़ा जोन में 107 सड़कों पर यातायात बाधित है। 1956 ट्रांसफार्मर ठप है।

हिमाचल में 25 हजार टूरिस्ट किया रेस्क्यू, कसोल से 3000 लोग सुरक्षित निकाले।  हिमाचल के कुल्लू-मनाली सहित अन्य क्षेत्रों में तीन दिन से फंसे हुए लगभग 25 हजार लोगों को आज सुरक्षित बचाव अभियान के तहत बाहर निकाला गया।

स्पीति के सिस्सू में फंसे एक स्कूल के 52 बच्चों को भी सुरक्षित मनाली पहुंचाया गया। मनाली-चंडीगढ़ मार्ग पर यातायात धीमा जरूर है। मगर, शाम 4 बजे तक लगभग 6552 वाहन कुल्लू को पार कर चंडीगढ़ की ओर जा चुके हैं। कसोल और आसपास के क्षेत्रों से भी आज जिला प्रशासन द्वारा लगभग 3000 लोगों को सुरक्षित निकाला है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here