नई दिल्ली में राष्ट्रपति भवन में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु से भेंट की।
देश की राष्ट्रपति के साथ ये शिष्टाचार मुलाकात थी। मुख्यमंत्री बनने के बाद सुक्खू की राष्ट्रपति मुर्म के साथ पहली मुलाकात है। मुख्यमंत्री सुक्खू ने राष्ट्रपित द्रोपदी मुर्मु को प्रदेश सरकार की ओर से परंपरागत वाद्य यंत्रों का समृति चिन्ह भेंट किया।
इससे पूर्व मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने उप-राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से भेंट की।