सुखविंदर सिंह सुक्खू ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की

0

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने दिल्ली प्रवास के दौरान मंगलवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने रक्षा के मंत्री के समक्ष चीन से सटी प्रदेश के सीमावर्ती क्षेत्रों में सडक़ नेटवर्क की मजबूती का मुद्दा उठाया। मुलाकात के दौरान रक्षा मंत्री ने हिमाचल को हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया। मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने प्रदेश से जुड़े कई अन्य अहम मसलों पर भी रक्षा मंत्री के साथ चर्चा की।

राजनाथ सिंह के साथ मुलाकात के बाद दिल्ली में पत्रकारों के साथ अनौपचारिक बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने चीन से लगते सीमावर्ती क्षेत्र के लिए छोटे रुट से नई सडक़ों को बनाने का प्रस्ताव रखा है। इससे सीमावर्ती क्षेत्रों में सडक़ नेटवर्क मजबूत होगा। साथ ही स्थानीय लोगों को भी लाभ होगा।

उन्होंने कहा कि सीमा सडक़ संगठन (बीआरओ) द्वारा बनाई जा रही सडक़ों के कार्य में तेजी लाने के मुद्दे पर भी उन्होंने रक्षा मंत्री के साथ चर्चा की है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के दृष्टिगत यह राज्य के लिए भी मददगार साबित होगा। प्रदेश में सडक़ें ही सम्पर्क का मुख्य साधन हैं। इससे प्रदेश में पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।
ग्रामीण विकास मंत्री अनिरुद्ध सिंह , दिल्ली में मुख्यमंत्री के ओएसडी कुलदीप सिंह बांशटू और आवासीय आयुक्त मीरा मोहंती भी इस अवसर पर मौजूद थी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल और पंजाब के लोग भाई.भाई है। मणिकर्ण विवाद अब समाप्त हो चुका है। उन्होंने कहा कि कई बार युवाओं में टकराव हो जाता हैए लेकिन इस मामले को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझा लिया गया है। उन्होंने कहा कि मणिकर्ण ऐतिहासिक गुरुद्वारा है तथा उनकी यहां के ग्रंथी से भी बातचीत हुई है। उन्होंने कहा कि कई बार सोशल मीडिया में छोटे से विवाद को बढ़ा.चढ़ाकर दिखाया जाता हैए जिससे ऐसी स्थिति पैदा होती है।

पार्टी सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सत्ता-संगठन से जुड़े विषयों पर प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला से मुलाकात की है। इसके तहत भविष्य में मंत्रिमंडल विस्तार तथा निगम.बोर्ड में की जाने वाली तैनातियों को लेकर भी चर्चा की है।साथ ही विधान सभा में उपाध्यक्ष के पद पर तैनाती को लेकर भी चर्चा की गई। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री के दिल्ली से लौटने के बाद बोर्डों , निगमों के साथ साथ विधान सभा उपाध्यक्ष का चयन भी होगा। सनद रहे कि विधान सभा उपाध्यक्ष के पद की दौड़ में फिलहाल विधायक रवि ठाकुर व चंद्र शेखर के नाम शामिल हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here