संघ विचार को समाज में ले जाकर ही होगा वास्तविक परिवर्तन : शिव प्रताप शुक्ल

0

मातृवंदना पत्रिका के विशेषांक एवं दिनदर्शिका का भव्य विमोचन कार्यक्रम

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल का कहना कि कुंभ में लगभग 80 करोड़ लोगों ने स्नान किया। इतने बड़े स्तर पर प्रशासन प्रत्येक व्यक्ति के सुरक्षा का दावा नहीं कर सकता। फिर भी विचार की ताकत ने सभी लोगों को अनुशासित किया और यह वैश्विक अभियान  सफल रहा। लोकप्रिय मासिक पत्रिका मातृवंदना एवं दिनदर्शिका के विमोचन कार्यक्रम में राज्यपाल शुक्ल ने कहा कि जब अयोध्या में ढांचा गिराया गया था तो, देश में पर्याप्त विचार सशक्त था। लेकिन प्रसार नहीं था, इसलिए सत्ता में सरकार नहीं बन पाई। कार्यक्रम में विशिष्ठ अतिथि प्रसिद्ध समाजसेवी राजकुमार वर्मा और मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ कार्यकर्ता वीरेंद्र सेपेइया रहे।
इस अवसर पर राज्यपाल शुक्ल ने कहा कि इसलिए कुछ भी कार्य करना हो तो विचार का प्रचार जन-जन तक होना चाहिए। उन्होंने हिमाचल के बदले पर्यावरण पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि यहां लगातार आपदाएं आ रही हैं। ऐसे में नागरिक के रूप में हमें अपने कर्तव्य का बोध होना चाहिए। उन्होंने समरसता में संघ की भूमिका को भी महत्वपूर्ण बताया।
मुख्य वक्ता वीरेंद्र सेपेइया ने अपने उद्बोधन में कहा कि संघ की स्थिति क्या थी, आज संघ किस स्थिति में है और समाज के लिए संघ ने क्या किया। उन्होंने संघ को प्रारंभ करने वाले प्रथम पूज्य सरसंघचालक हेडगेवार के जीवन के बारे महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। उन्होंने कहा कि आजादी अंग्रेजों को भगाना मात्र नहीं था, बल्कि भारतीय समाज की कुरीतियों को दूर करना रहा था। भारतीय समाज को संगठित करना और भारतीय समाज में राष्ट्र भक्ति पैदा करना इन उद्देश्यों को लेकर संघ का जन्म हुआ। उन्होंने जानकारी दी की देश भर में 80 हजार से ज्यादा शाखाएं चल रही है जिसमे लाखों संघ के कार्यकर्ता शाखाएं लगा रहे हैं।
उन्होंने बताया कि संघ का कार्य हिमाचल में आसान नहीं था। संघ के कार्यकर्ताओं ने अनेकों विरोधों के बावजूद भी संघ का कार्य आगे बढ़ाया। कार्यक्रम में आरएसएस के प्रांत प्रचार प्रमुख प्रताप सिंह सम्याल, विश्व संवाद केंद्र न्यास के अध्यक्ष राजेश बंसल, उपाध्यक्ष यादवेंद्र सिंह चौहान, कार्यालय प्रमुख दलेल सिंह ठाकुर सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित हुए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here