प्रियंका गांधी ने खुले दिल से की सीएम सुक्खू की सराहना, सरकार की पीठ भी थपथपाई

0

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान से मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की खुले दिल से तारीफ की। प्रियंका ने कहा, “नेहरू जी से लेकर गांधी जी तक, कांग्रेस के सभी बड़े नेता हमेशा जनता के बीच रहे हैं। यही असली कांग्रेस की परंपरा है, लोगों के बीच जाना, उनकी समस्याएं सुनना और उनका समाधान करना। मुझे खुशी है कि सुक्खू इस परंपरा को आज भी जीवित रखे हुए हैं। वे सादगी से जीवन जीते हैं, आम लोगों से सीधे जुड़ते हैं और उनकी बात सुनते हैं। आज के समय में ऐसे ही नेताओं और ऐसी ही राजनीति की आवश्यकता है।

रिज मैदान पर आयोजित स्व. वीरभद्र सिंह की प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम पर खुले मंच से कहा कि सुक्खू कांग्रेस के निष्ठावान नेता हैं। प्रियंका गांधी के इस बयान की राजनीतिक हलकों में व्यापक चर्चा है। माना जा रहा है कि उन्होंने सुक्खू सरकार की लगभग तीन साल की कार्यप्रणाली पर मुहर लगाई है और स्पष्ट संकेत दिया है कि मुख्यमंत्री सुक्खू न केवल जनता के प्रिय नेता हैं, बल्कि कांग्रेस की विचारधारा और परंपराओं के सच्चे प्रतीक भी बनकर उभरे हैं।

सुखविंदर सिंह सुक्खू अपनी सादगी और सहजता के लिए पूरे हिमाचल में जाने जाते हैं। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक, वे हर वर्ग के लोगों से आत्मीयता के साथ मिलते हैं। यही अपनापन और सादा व्यवहार उन्हें अन्य नेताओं से अलग बनाता है। प्रदेश की जनता के दिलों में उनकी इस सादगी ने विशेष स्थान बनाया है, और अब कांग्रेस आलाकमान द्वारा मिली यह सराहना, उनके नेतृत्व को और भी मजबूती प्रदान करती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here