हिमाचल प्रदेश पुलिस कांस्टेबल की लिखित परीक्षा से जुड़े प्रश्नपत्र लीक मामले में पुलिस अधिकारियों की लापरवाही सामने आई है। पुलिस मुख्यालय की ओर से गठित अधिकारियों के बोर्ड ने जांच पूरी करने के बाद रिपोर्ट तैयार कर मुख्यालय को भेज दी है। हालांकि आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। सूत्रों के अनुसार इस मामले में अधिकारियों की भी चूक रही है। अब भर्ती से जुड़ी दो कमेटियों के अधिकारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई हो सकती है। इस पर पुलिस मुख्यालय को फैसला लेना है। अब तक इस मामले में दो सौ से अधिक आरोपियों की गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। परीक्षा संचालन में बरती गई लापरवाही की जांच के लिए डीजीपी ने बोर्ड गठित किया था।