गोपाल शर्मा का 70 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वे कुछ समय से बीमार चल रहे थे। आईजीएमसी में उनका देहांत हुआ और सांय टुटू स्थित शमशानघाट पर अंतिम संस्कार किया गया। उससे पहले चंडीगढ़ फाेर्टिज में भर्ती रहे। शिक्षा विभाग में 38 साल तक सेवाएं देने के बाद सेवानिवृत हुए थे। बारह साल पहले 2013 में अधीक्षक पद से सेवानिवृत हुए थे। गोपाल शर्मा बहुत सरल स्वभाव के थे और सामाजिक कार्यों के लिए हमेशा तत्पर रहते थे। वे परिवार के साथ ढैंडा में स्थायी तौर पर निवास करते थे।