संघ शताब्दी वर्ष तक शाखाओं की संख्या एक लाख तक पहुंचाने का लक्ष्य: सुनील आंबेकर

0

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर का कहना है कि संघ 2025 में शताब्दी वर्ष मनाएगा। तब तक देश में नियमित तौर पर लगने वाली शाखाओं की संख्या को बढ़ाकर एक लाख तक पहुंचाना है, जबकि अभी 68 हजार शाखाओं में स्वयं सेवक नियमित पहुंचते हैं। राजधानी में विश्व संवाद केंद्र शिमला की ओर से पत्रकार परिचय कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में परस्पर संवाद के उपरांत दो-तीन बिंदुओं पर सुनील आंबेकर ने स्पष्ट तौर पर कहा कि संघ जीवन पद्धति है, जोकि किसी के खिलाफ नहीं है, ये राष्ट्रवाद है और सबको एकजुट करने का महाअभियान है।

तीन-चार शताब्दी पहले हम एक ही थे और आंशिक लाभ के लिए इधर-उधर चले गए। एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि देश आजाद है और हमारे देश ने अपने लोगों के सहारे प्रगति की है। इसलिए स्कूल, कालेज और विश्वविद्यालयों में विदेशी ज्ञान पढा़ने के बजाए देश के महानतम लोगों के बारे में पढ़ाया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि इसे लेकर बहुत बड़ी पहल हुई है कि भारतीय ज्ञान परंपरा को शिक्षण संस्थानों में सभी स्तर पर जोड़ा जा रहा है। हमारे देश के महान वैज्ञानिकों के दृष्टिकोण को स्कूल से आगे तक शामिल किया जा रहा है। उन्होंने कट्टवाद पर चिंता प्रकट की और कहा कि इससे किसी समुदाय का हित नहीं हो रहा है, बल्कि राष्ट्र निर्माण की गति धीमी पड़ती है। अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर प्रदेश के दो दिवसीय प्रवास पर रहे। उनके साथ उत्तर क्षेत्रीय प्रमुख अनिल जी भी साथ थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here