हिमाचल से मानसून विदा: कई जिलों में टूटा बरसात का रिकार्ड

0

हिमाचल प्रदेश से मानसून की विदाई शुरू हो चुकी है। बुधवार 24 सितंबर को दक्षिण-पश्चिम मानसून चंबा, कांगड़ा, ऊना, हमीरपुर, बिलासपुर, सोलन, सिरमौर और मंडी जिलों से पूरी तरह लौट गया। इसके अलावा कुल्लू और शिमला जिलों के अधिकांश हिस्सों तथा लाहुल-स्पीति के कुछ इलाकों से भी मानसून विदा हो गया। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो-तीन दिनों में शेष हिस्सों से भी मानसून का असर पूरी तरह खत्म हो जाएगा। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार वर्ष 2025 में मानसून सीजन (1 जून से 24 सितंबर) के दौरान प्रदेश में सामान्य से कहीं अधिक बारिश हुई।

अब तक औसतन 1,120 मिमी वर्षा दर्ज की गई, जबकि सामान्य औसत 820 मिमी है। यानी इस बार करीब 37 प्रतिशत अधिक बारिश हुई। राज्य में मानसून के दौरान 1995 के बाद दूसरी सबसे अधिक वर्षा दर्ज की गई है। 1995 में 1029 मिलीमीटर वर्षा हुई थी। जबकि इस बार 2025 में अभी तक 1021 मिलीमीटर वर्षा हो चुकी है। 20 सितंबर से वर्षा में कुछ कमी आएगी। प्रदेश में सामान्य से 46 प्रतिशत अधिक वर्षा हुई है। शिमला में सामान्य से 107 प्रतिशत, कुल्लू में सामान्य से 106, लाहुल-स्पीति के अलावा सभी जिलों में सामान्य से अधिक वर्षा हुई है। 1995 के बाद प्रदेश में दूसरी बार अभी तक सबसे अधिक वर्षा हुई है। मानसून की विदाई के बाद प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। दिन का तापमान सामान्य से थोड़ा अधिक रहने की संभावना है, जबकि रातें ठंडी होने लगेंगी। अक्टूबर के पहले सप्ताह से ऊंचाई वाले इलाकों में सर्द हवाएं चलने लगेंगी और सर्दियों की दस्तक महसूस होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here