चुनाव मुद्दे पड़े लड़ने की बजाय ओंछी बातें कर रहे हैं कांग्रेसी नेता

0
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि चौपाल के पूर्व विधायक सुभाष चंद्र मंगलेट का स्वागत में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि उनके शामिल होने से भाजपा को शिमला ज़िला के साथ-साथ प्रदेश में भी मज़बूती मिलेगी। आज कांग्रेस की नीतियों के कारण उनकी पार्टी के वरिष्ठ नेता भाजपा में शामिल हो रहे हैं। इसका कारण है कि आज कांग्रेस के पास न नेता है, न नीति है और न ही नीयत है। जबकि भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है और हमारे पास नरेन्द्र मोदी जैसे क्षमतावान नेता हैं। जो भारत को आगे ले जाने के लिए ऐतिहासिक काम कर रहे हैं। दूसरी तरफ़ कांग्रेस डेढ़ साल के कार्यकाल में ही तार-तार हो गई है। विधायक पार्टी छोड़कर जा रहे हैं। ऐसी स्थिति सिर्फ़ कांग्रेस के नेताओं की तानाशाही के कारण आई है। इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस को ताकीद की कि वह मुद्दे पर चुनाव लड़ें तो बेहतर रहेगा।
जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में नामांकन हो गये हैं। यह साफ़ हो चुका है कि कौन किसके सामने हैं। नामांकन के समय उमड़े जन सैलाब से यह भी साफ़ हो गया है कि प्रदेश के लोग किसके साथ हैं। मण्डी में एक दिन पर्व हुए कंगना के नामांकन ज़िक्र करते हुए उन्होंने कहा कि जिस हिसाब से लोग आए थे, जगह कम पड़ गई थी। ख़ास बात यह है कि कंगना के नामांकन में मण्डी संसदीय क्षेत्र के लोग थे न कि प्रदेश भर से प्रभाव के कारण बुलाए गए लोग थे। पहली बार ऐसा हुआ जब लोगों के खड़ा हो के लिए जगह नहीं रह गई थी। प्रदेश में हर जगह से भाजपा अपार जनसमर्थन मिल रहा है। जनताजनार्दन से मिल रहे इस समर्थन के लिए उन्होंने समस्त प्रदेश वासियों का आभार भी व्यक्त किया।
भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता और दो बार विधायक रहे, और पहली बार निदर्लीय चुनाव जीते और फिर एक बार  निदर्लीय चुनाव लड़ कर के लगभग 15 हज़ार मत प्राप्त किये। ऐसे सुभाष मंगलेट भारतीय जनता पार्टी के साथी बने हैं। हम उनका अभिनंदन करते हैं। वही बहन शकुंतला जो जुब्बल कोटखाई से चार बार प्रधान, जिला परिषद सदस्य रहीं उनका भी भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने पर अभिनंदन करते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here