सरकार ने हिमुडा को किया नगर एवं ग्राम नियोजन प्राधिकरण के लिए नामित
-जमीन खरीदने से लेकर सारी व्यवस्था का जिम्मा सरकार ने सौंपा
-अब बन सकेंगे साढे तीन से चार मंजिल भवन
राजधानी शिमला से करी 18 किलोमीटर की दूरी पर नस आधुनिक शहर बसाने का जिम्मा प्रदेश सरकार ने हिमुडा यानी हिमाचल प्रदेश आवास एवं शहरी विकास प्राधिकरण को सौंपा है। इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। ऐसे में अब हिमुडा जमीन खरीदने प्लाट तैयार करने और आवश्यक सुविधाओं को प्रदान करने का काम करेगा। लजाठिया देवी टानशीप के लिए इन दिनों जमीन के अधिग्रहण करने की प्रक्रिया चल रही है। हिमुडा उस जगि को विकसित करने के अलावा वहां के लिए मास्टर प्लान तैयार करने के अलाव ही सारी व्यवस्था प्रदान करेगा।
जाठिया देवी के पास हिमुडा की करीब 150 बीघा जमीन है। जिन्हें विकसित कर प्लाट बनाएं जाएंगे। इस पर 200 प्लाट तैयार होंगे। 2014 में हिमुडा ने 35 करोड़ रुपये में जमीनें जुटाई थी। एनजीटी के आदेशों के कारण एक नया नगर बसाने की योजना धराशायी हो गई थी। अब सर्वाच्च न्यायालय द्वारा एलजीटह के आदेशों को निरस्त करने के बाद वहां पर साढ़े तीन से चार मंजिला मकान बन सकेंगे।
नए शहर में है क्या-क्या
जाठिया देवी में बनने वाले नए शहर में नई सड़कों से लेकर बस अड्डे का निर्माण होगा। इसमें सार्वजनिक स्थल और हरित क्षेत्र को भी विकसित किया जाएगा। स्कूल, अस्पताल और कालेज सहित अन्य सुविधाएं भी शामिल होंगी।



