सत्ता संभालते ही हमने प्रण लिया था कि हम व्यवस्था परिवर्तन के लिए काम करेंगे और हम निरंतर इस दिशा में आगे बढ़ रहे हैं, हमने जो कहा वो किया। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू का यह कथन आज पुनः चरितार्थ हुआ।
ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने के लिए गंभीरता से कार्य किया गया है। इसके लिए लगभग 110 स्थानों तथा 700 सरकारी भवनों को चिन्हित किया गया है। इन चिन्हित स्थानों पर इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने का कार्य शीघ्र ही आरंभ कर दिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रिक वाहनों का उपयोग करने के क्षेत्र में हिमाचल देश का मॉडल राज्य बनेगा।
इलेक्ट्रिक वाहन प्रदेश की परिवहन प्रणाली में मुख्य भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा कि हम हरित ऊर्जा राज्य बनने के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए अन्य क्षेत्रों में भी संकल्पबद्ध होकर कार्य कर रहे हैं।