प्रदेश की रीढ़ हैं कर्मचारी, उनकी हर मांग को पूरा किया गया : अविनाश राय खन्ना

0

जयराम सरकार कर्मचारी हितों के लिए सदैव तत्पर : सुरेश भारद्वाज

हमारी सरकार ने कर्मचारियों के दशकों से लंबित मुद्दों का हल निकाला : सुरेश कश्यप

भारतीय जनता पार्टी के सेवानिवृत कर्मचारी प्रकोष्ठ की बैठक का आयोजन भाजपा मुख्यालय दीपकमल चक्कर में किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता कर्मचारी महासंघ के पूर्व अध्यक्ष घनश्याम शर्मा द्वारा की गई। भाजपा प्रभारी अविनाश राय खन्ना, प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप और शहरी विकास, नगर नियोजन एवं सहकारिता मंत्री सुरेश भारद्वाज इस अवसर पर मौजूद रहे। बैठक इस परिप्रेक्ष्य से महत्वपूर्ण रही क्योंकि कर्मचारियों के सुझावों को र्शीष नेतृत्व ने ध्यानपूर्वक सुना और उनके  समाधान का भरोसा दिलाया।

भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने बताया कि भाजपा सरकार ने कर्मचारियों और उनके हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। उन्होंने कहा कि हमने कर्मचारियों की सभी मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार किया और पिछले पांच वर्षों में कर्मचारियों के दशकों से लंबित मुद्दों का हल निकाला है। 

नगर नियोजन मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कहा कि हम कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए लंबे समय से प्रयासरत हैं और इस दिशा में जयराम सरकार अत्यंत गंभीर है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ही एकमात्र सरकार है जो कर्मचारियों के हितों का ध्यान रखती है और उनकी लंबित मांगों को सुलझाने का माद्दा रखती है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here