ईवीएम से नहीं होने चाहिए चुनाव : सुक्खू

0

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से होने वाले चुनाव पर सवाल उठाया है। उनका सुझाव है कि वर्ष 2029 में संभावित एक देश-एक चुनाव मतपत्र से होने चाहिए ताकि सभी तरह की शंकाएं दूर हो जाएं। एक न्यूज चैनल को दिए साक्षात्कार में उन्होंने ईवीएम की विश्वस्नीयता को कठघरे में खड़ा किया। हरियाणा विधानसभा चुनाव परिणाम में शंका वाले बयान पर कहा कि राजनीति में यदि शक नहीं होगा, तो लोकतंत्र कैसे मजबूत होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि संजौली मस्जिद प्रदर्शन भाजपा द्वारा प्रायोजित था। जयराम ठाकुर के कार्यकाल में अवैध मस्जिद का निर्माण हुआ और तत्कालीन शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने मस्जिद निर्माण के लिए पैसा दिया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here