हिमाचल में बढ़ रही बुजुर्गों की आबादी, 3036 में कुल आबादी के 19 प्रतिशत

0

हिमाचल में वरिष्ठ नागरिकों की आबादी लगातार बढ़ रही है। केरल व तमिलनाडु के बाद हिमाचल देश का तीसरा ऐसा राज्य हैं जहां पर वृद्धजन यानी वरिष्ठ नागरिकों की आबादी सबसे ज्यादा है। हेल्प एज इंडिया के मुताबिक हिमाचल में मौजूदा समय में कुल आबादी के 13.1 प्रतिशत वृद्धजन है। 2036 तक यह बढ़कर 19 प्रतिशत हो जाएगी। हिमाचल की आबादी मौजूदा समय में करीब 75 लाख है। इसके अनुसार प्रदेश में करीब 9 लाख से ज्यादा वरिष्ठ नागरिक हैं। केरल में सबसे ज्यादा 16.5 प्रतिशत व तमिलनाडु में 13.7 प्रतिशत वृद्धजन हैं। बुधवार को अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस का आयोजन किया गया। इस मौके पर वरिष्ठ नागरिकों के लिए शिमला के रिज मैदान पर कार्यक्रम आयोजित किया गया था। हिमाचल में वरिष्ठ नागरिकों की आबादी पड़ोसी राज्यों से कहीं ज्यादा है। हरियाणा में वरिष्ठ नागरिकों की आबादी 9.9 व पंजाब में 12.6, जम्मू कश्मीर 9.4 प्रतिशत है। हेल्प एज इंडिया ने यह सर्वे संस्थाओं के साथ मिलकर किया है।

बच्चे नौकरी की तलाश में, गांव में अकेले बुजुर्ग

हेल्प एज इंडिया हिमाचल इकाई प्रमुख डा. राजेश कुमार ने बताया कि शहरी क्षेत्रों की आबादी बढ़ रही है। इसका कारण ये हैं कि युवा नौकरी व कामकाज की तलाश में शहरों में जा रहे हैं। गांव में उनके माता पिता अकेले रहते हैं। ऐसे में युवाओं व बुजुर्गों के बीच दूरी बढ़ रही है। इस दूरी को खत्म करने के लिए नैतिक मूल्य, संस्कार अच्छे होने चाहिए। हेल्प एज इंडिया इस पर भी काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार से मांग की गई है कि वह पाठ्यक्रम का हिस्सा इसे बनाएं।

200 लोगों को करेंगे प्रशिक्षित

हेल्प एज इंडिया प्रदेशभर में प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया है। इसमें वरिष्ठ नागरिकों की देखभाल कैसे की जाती है इसके बारे में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यह प्रशिक्षण साधरण प्रशिक्षण नहीं है। देखभाल का अर्थ स्वास्थ्य से लेकर खानपान सभी तरह की देखभाल का प्रशिक्षण दिया जाएगा। हेल्प एज इंडिया का मानना है कि आने वाले समय में रोजगार प्रदान करेगा। लोगों के पास पैसा हैं लेकिन उनकी देखभाल करने वाला कोई नहीं है। बुजुर्ग घरों में अकेले रहते हैं। उनका ध्यान कैसे रखा जाता है इसका प्रशिक्षण जरूरी हैं। कई बुजुर्ग चलने फिरने में असमर्थ होते हैं उनकी देखभाल कैसे की जा सकती है इसका पूरा प्रशिक्षण दिया जाएगा।

पाठ्यक्रम में शामिल करें बुजुर्गों की देखभाल

हेल्प एज इंडिया हिमाचल इकाई प्रमुख डॉ. राजेश कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को ज्ञापन भी सौंपा गया है। इसमें मांग उठाई है कि बुजुर्गों की देखभाल कैसे की जाती है इसे पाठ्यक्रम का हिस्सा बनाया जाए। अस्पतालों में वरिष्ठ नागरिकों के लिए अलग से वार्ड होने चाहिए। वरिष्ठ नागरिकों के लिए सरकार सामाजिक सुरक्षा पेंशन देती है। इसे भी बढ़ाकर 2 हजार किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बुजुर्गों की संख्या बढ़ रही है उसके अनुसार यह बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग व ग्रामीण विकास विभाग इस दिशा में बेहतर कार्य कर रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here