हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू दीपावली के बाद शिमला लौटेंगे। एम्स में उपचाराधीन मुख्यमंत्री स्वस्थ हैं और अभी वह दिल्ली स्थित निवास पर ही आराम करेंगे। डाक्टरों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है। आज उनके खून संबंधी टेस्ट हुए। दो दिन पहले पेनक्रियाज का औपचारिक परीक्षण हुआ था, जिसमें वे संक्रमण मुक्त पाए गए। उनका स्वास्थ्य अब ठीक है। वह ई-आफिस के जरीये जरूरी फाइलों का निपटा रहे हैं। अधिकारियों को भी सीएम अब जरूरी दिशा-निर्देश दे रहे हैं।
मुख्यमंत्री सुक्खू पांच दिन पहले ही आईसीयू से बाहर आए हैं। अब उन्हें प्राइवेट वार्ड में रखा गया है। मुख्यमंत्री अब पूरी तरह स्वस्थ्य है। वे सामान्य तौर पर हल्का भोजन ले रहे हैं। मुख्यमंत्री अब नियमित तौर पर फोन पर अधिकारियों को भी आवश्यक दिशा-निर्देश दे रहे हैं। मुख्यमंत्री डाक्टरों की सलाह पर अगले कुछ दिन आराम कर सकते हैं, लेकिन उन्होंने जरूरी काम व फैसले लेने शुरू कर दिए हैं।
मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने बताया कि मुख्यमंत्री जल्द प्रदेशवासियों के बीच पहुंचेंगे। सीएम की हालत अब ठीक है। उन्होंने हल्का खाना-पीना शुरू कर दिया है। ई-आफिस के जरिये वह फाइलों को निपटा रहे हैं।