दिल्ली से 16 दिनों बाद लौटे मुख्यमंत्री सुक्खू का शिमला में भव्य स्वागत

0

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का शिमला पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। एम्स में उपचार करवाने ओर शनिवार को ही एम्स से छुट्टी मिलने के बाद सुबह 23.30 बजे शिमला पहुंचे। मुख्यमंत्री जब होटल मरीना से ओक ओवर तक पहुंचे तो कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने ढोल की थाप के साथ उन पर फूलों की वर्षा कर स्वागत किया। पत्रकारों के साथ बातचीत में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि देवी-देवताओं के आशीर्वाद और जनता की दुआओं से स्वस्थ होकर लौटा।

हिमाचल प्रदेश के लोगों के आशीर्वाद, प्रार्थनाओं और शुभकामनाओं के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि डाक्टरों ने उन्हें आराम करने और उचित आहार लेने की सलाह दी है, लेकिन वह अपने सरकारी कर्तव्यों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। मुख्यमंत्री ने दोबारा दोहरा किया चार साल के भीतर हिमाचल प्रदेश को आत्मनिर्भर राज्य और अगले दशक के भीतर देश का सबसे समृद्ध राज्य बनाने का लक्ष्य रखा है।

18 नवंबर को कैबिनेट बैठक निर्धारित की गयी है. ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शिमला से अपनी संक्षिप्त अनुपस्थिति के दौरान कर्तव्यों के जिम्मेदारी पूर्ण संचालन के लिए सभी कैबिनेट सदस्यों और अधिकारियों का आभार व्यक्त किया।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here