मुख्यमंत्री ने राज्यपाल को दी दीपावली की शुभकामनाएं

0

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने अपनी धर्मपत्नी डाॅ. साधना ठाकुर के साथ राजभवन शिमला में राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर के साथ भेंट कर उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं दी।
 इस अवसर पर नगर निगम शिमला की महापौर सत्या कौंडल, पार्षदों, कुलपतियों, राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी राज्यपाल से भेंट कर उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं दीं।

 मुख्यमंत्री ने प्रदेश के लोगों के साथ दीपावली मनाईl


मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने गत दिन प्रदेश के लोगों के साथ अपने सरकारी निवास ओक ओवर में हर्षोल्लास के साथ दीपावली का त्यौहार मनाया।
राजनीतिक नेताओं, वरिष्ठ अधिकारियों, पुलिस अधिकारियों तथा विभिन्न वर्गों के लोगों ने इस अवसर पर मुख्यमंत्री को दीपावली की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने भी लोगों को दीपावली की शुभकामनाएं दी और समृद्ध नव वर्ष की कामना की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here