अपनी सुरक्षा की परवाह किए बगैर चंद्रताल से 255 लोगों की सुरक्षित वापसी की सुनिश्चित

0

लगभग 15000 फुट की ऊंचाई और माइनस दस डिग्री तापमान जैसे विपरीत हालात में भी राजस्व मंत्री ने 255 लोगों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित की।

अपनी सुरक्षा की चिंता किए बगैर 65 वर्षीय राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी और 55 वर्षीय मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी ने इस बेहद कठिन अभियान को बखूबी अंजाम दिया।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा जगत सिंह नेगी तथा मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी को चंद्रताल में फंसे पर्यटकों तक पहुंचने तथा उन्हें सुरक्षित निकालने के अभियान को सफलतापूर्वक सम्पन्न करने की जिम्मेवारी सौंपी गई थी।

इन दोनों ने 4551 मीटर ऊंचे कुंजुम दर्रे को पार किया और शून्य से कम तापमान में बर्फ से भरे रास्तों के बीच तड़के सुबह दो बजे पर्याप्त मशीनरी एवं बचाव दल के साथ चंद्रताल पहुंचे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here