सेवानिवृत्ति आयु पर मंत्रिमंडल निर्णय करेगा : सुक्खू

0

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा, हिमाचल में कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति आयु एक वर्ष बढ़ाने या नहीं बढ़ाने पर निर्णय मंत्रिमंडल की बैठक में होगा। सरकार ने खर्च का भार कम करने के लिए मंत्रिमंडलीय उपसमिति का गठन किया था। उपसमिति ने सिफारिश की है कि सेवानिवृत्ति आयु एक वर्ष बढ़ाकर 59 वर्ष कर दी जाए। इससे कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति पर वित्तीय लाभ के पड़ने वाले भार को एक वर्ष तक टाला जा सकता है। बोले, शिमला से किसी भी विभाग का कार्यालय प्रदेश के अन्य स्थान पर नहीं ले जाएंगे, यदि जरूरी हुआ तो बोर्डों और निगमों के कार्यालय बदले जाएंगे। सुक्खू ने पर्यटन विकास निगम की आर्थिक स्थिति में सुधार का दावा किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here