8 अगस्त को मंत्रिमंडल की बैठक बुलाई गई है। इस बैठक में प्रदेश के कर्मचारियों व पेंशनरों को डीए देने के संबंध में निर्णय लिया जा सकता है। स्वतंत्रता दिवस से पहले आयोजित हो रही मंत्रिमंडल बैठक में नई होम स्टे नीति और संसाधन सृजन समिति की रिपोर्ट भी रखी जाएगी। प्रदेश सरकार की ओर से एक हजार करोड़ का ऋण लेने के लिए आवेदन किया गया है। इसके अतिरिक्त नौ अगस्त को राजस्व घाटा अनुदान के तहत सरकार के खाते में मासिक किश्त के तहत करीब सात सौ करोड़ रुपये आने तय हैं। इस तरह से सरकार देहरा में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय स्वतंत्रता समारोह में कर्मचारियों को डीए की घोषणा कर सकती है। जिसकी मंत्रिमंडल में मंजूरी ली जाएगी।



