कंगना रनौत पर सोशल मीडिया हमलों को लेकर बीजेपी ने चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराई

0

भाजपा की मंडी से प्रत्याशी कंगना रनौत के खिलाफ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर भाजपा ने निर्वाचन आयोग से शिकायत की है। भाजपा ने इस मामले में कांग्रेस के साथ साथ हमीरपुर युवा कांग्रेस क्लब के खिलाफ कार्रवाई की मांग आयोग से की है। भाजपा के राज्य मीडिया प्रभारी करण नंदा ने केंद्रीय चुनाव आयुक्त को लिखित शिकायत भेजी है। नंदा ने शिकायत में आरोप लगाया गया है कि प्रदेश कांग्रेस और हमीरपुर युवा कांग्रेस क्लब ने आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन किया है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि कंगना की एक तस्वीर का उपयोग नकारात्मक चरित्र के रूप में किया जा रहा है। मंडी संसदीय क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार को नीचा दिखाने के लिए सोशल मीडिया का दुरुपयोग किया जा रहा है। कंगना रनौत के खिलाफ दोहरे अर्थ वाली भाषा का इस्तेमाल किया जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि कंगना रणौत को भाजपा द्वारा लोक सभा चुनाव में मंडी से उम्मीदवार घोषित किए जाने के बाद से ही वह लगातार कांग्रेस के निशाने पर है। पहले ही दिन कांग्रेस की एक प्रवक्ता ने उनके खिलाफ आपत्ति जनक टिप्पणी सोशल मीडिया पर की। इसके बाद सोशल मीडिया पर लगातार उन्हें लेकर कोई तस्वीर अथवा आपत्ति जनक टिप्पणियां की जा रही हैं। कांग्रेस की इन टिप्पणियों से भाजपा बिफर गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here