राजधानी शिमला में चिट्टा (सिंथेटिक ड्रग) तस्करी के आरोप में पुलिस ने पंजाब के दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की टीम ने ब्योलिया बाईपास पर आरोपित 20 वर्षीय गुरसाजन निवासी संधुवाला डाकघर तलवाड़ी डिस्सी फिरोजपुर पंजाब और 23 वर्षीय मनप्रीत सिंह निवासी हराज तलवाड़ी फिरोजपुर पंजाब के पास से 8.40 ग्राम चिट्टा बरामद किया।



