राज्य में 5592828 मतदाता करेंगे अपने मताधिकार का प्रयोग

0

राज्य में 18-19 आयु वर्ग के 1.93 लाख मतदाता।
प्रदेश में विधानसभा चुनावों के लिए 25 अक्तूबर, 2022 तक की गणना के अनुसार राज्य में अब कुल 5592828 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 67559 सेवा मतदाता, 22 प्रवासी भारतीय मतदाता, 5525247 आम मतदाता तथा 38 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं।


मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश में इन चुनावों में महिला मतदाताओं के मुकाबले पुरूष मतदाताओं की संख्या अधिक है जिनमें पुरूष मतदाताओं की संख्या 2854945 तथा महिला मतदाताओं की संख्या 2737845 हैं। कुल 5592828 मतदाताओं में से 2737845 महिलाएं, 2854945 पुरुष और 38 थर्ड जेंडर हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here