बजट को लेकर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर द्वारा उठाए गए सवालों पर मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि वह इसका जवाब सदन में देंगे। उन्होंने कहा कि यह बजट हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने वाला है। कर्मचारियों के वेतन की धनराशि पर कुछ प्रतिशत की अस्थायी रूप से रोक लगाई है ताकि वित्तीय संतुलन बनाए रखा जा सके। ओक ओवर में एसडीआरएफ के एक कार्यक्रम के बाद मीडिया प्रतिनिधियों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि पूर्व सरकार को लगभग 70 हजार करोड़ रुपये राजस्व घाटा अनुदान और जीएसटी क्षतिपूर्ति के रूप में प्राप्त हुए थे। जबकि वर्तमान सरकार को केवल 17 हजार करोड़ रुपये मिले हैं, इसके बावजूद सरकार विकास कार्यों को आगे बढ़ा रही है।



