पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए लोगों के सम्मान में कैंडल मार्च आज

0

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मारे गए लोगों के सम्मान में तथा उनकी आत्मा शांति के लिए प्रदेश कांग्रेस शुक्रवार यानि 25 अप्रैल को शिमला में कैंडल मार्च निकालेगी। यह कैंडल मार्च सांय 6,30 बजे नाज शेरे पंजाब से शुरू होकर रिज मैदान पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष सम्पन्न होगा। इस मार्च में प्रदेश मामलों की प्रभारी सांसद रजनी पाटिल, सह प्रभारी चेतन चौहान, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री सहित मंत्रिमंडल के सभी सदस्य, विधायकगण, शिमला नगर निगम के महापौर व उपमहापौर सहित सभी पार्षद, अग्रणी संगठनों के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल होंगे। कांग्रेस की हिमाचल प्रभारी वीरवार को शिमला पहुंची तथा शुक्रवार शाम को कैंडल मार्च में भाग लेंगी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने पार्टी के सभी नेताओं, कार्यकर्ताओं से इस कैंडल मार्च में शामिल होने व दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए इस कैंडल मार्च में शामिल होने का आग्रह किया है।

कार्यकारिणी गठन को लेकर होगा मंथन

कांग्रेस की हिमाचल प्रभारी रजनी पाटिल के शिमला दौरे से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नई कार्यकारिणी के गठन की आशा जगी है। पाटिल शिमला में कांग्रेस के प्रदेश नेताओं के साथ कार्यकारिणी गठन को लेकर मंथन करेगी। साथ ही सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा भी करेगी। प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी करीब 5 माह पूर्व भंग की गई थी। तब से लेकर इसका गठन नहीं हो पाया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here