आर्थिक संकट का मामला उठाने की अनुमति न मिलने पर विपक्ष का वाकआउट

0

हिमाचल प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र आज शुरू होते ही भाजपा विधायक विपिन सिंह परमार ने प्वाइंट आफ आर्डर के तहत मामला उठाने की अनुमति मांगी। विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानिया ने कहा कि प्रश्नकाल के बाद अपनी बात कहें। अनुमति न मिलने पर भाजपा विधायकों ने नारेबाजी कर सदन से वाकआउट किया। भाजपा विधायक विधानसभा सचिव यशपाल शर्मा के पास गए और अध्यक्ष कुलदीप पठानिया के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव दिया। वहीं, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश, पूर्व भाजपा सरकार के कुप्रबंधन का खामियाजा भुगत रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में भाजपा ने पांच साल तक जो निश्शुल्क योजनाएं लागू कीं, उनके परिणाम अब दिख रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here