सम्प्रदाय व रंग भेद के आधार पर देश को तोड़ने का षड़यंत्र रच रही कांग्रेस : बिंदल

0
ऊना, कुटलेहड़ विधानसभा से प्रत्याशी देविन्द्र कुमार भूट्टों ने आज पूरे दल-बल के साथ जन सभा में शक्ति प्रधान किया। इस अवसर पर उनके साथ केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल, पूर्व मंत्री एंव विधायक बिक्रम ठाकुर, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एंव विधायक सतपाल सत्ती, पूर्व मंत्री विरेन्द्र कंवर व भाजपा उपाध्यक्ष संजीव कटवाल मुख्य रूप से उपस्थित रहें। इस अवसर पर भूट्टों ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में मुझे 14 महीने का कार्यकाल में कार्य करने का मौका मिला। उस 14 महीने के कार्यकाल में मेंने प्रयास किया कि सबको साथ लेकर चलूं, ईमानदारी से काम करूं, परन्तु किसी प्रकार का सहयोग मुख्यमंत्री सुक्खू से हमें नहीं मिला। अपने विधासभा क्षेत्र का विकास मात्र विधायक नीधि के माध्यम से जो हो पाया वो किया।
कुटलैहड़ विधान सभा क्षेत्र के उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी देविन्द्र भुट्टो के पक्ष में रखी जनसभा में बोलते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 राजीव बिन्दल ने कहा कि कांग्रेस का असली चेहरा सारी दुनिया के सामने आ गया जब गांधी परिवार के गुरू सैम पित्रोदा ने भारत के मूल निवासियों को उनकी शक्ल, सूरत के आधार पर विभक्त करते हुए देश के विभाजन का एक नया खाका खींच दिया जिसने पूर्व, पश्चिम, उŸार, दक्षिण भारत में अलग-अलग रंग व शारीरिक रचना के आधार पर भारतवासियांे के मनो में विभेद पैदा करने का षड़यंत्र रचा । कांग्रेस नेतृत्व में पहले भी देश ने देश का विभाजन देखा है और एक बार फिर सम्प्रदाय व रंग भेद के आधार पर देश को तोड़ने का षड़यंत्र चल रहा है।
भाजपा ने कहा कि कांग्रेस के चुनावी घोषणा पत्र के साथ एक के बाद एक आधी कडि़यां जुड़ती जा रही है। कांग्रेस सनातन विरोधी है, राम विरोधी है, कांग्रेस देश की एकता व अखण्डता को ताक पर रखकर राजनीतिक रोटियां सेंकने में लगी है। भारत और हिमाचल की जनता अब यह जान चुकी है कि कांग्रेस मुद्दों से ध्यान भटका कर लोगों को झूठे लुभावने वायदे करके सत्ता प्राप्त करने का प्रयास कर रही है लेकिन अब जनता इनके झूठे प्रलोभनो के झांसे में नहीं आएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here