नौकरी की गारंटी पर मुख्यमंत्री और विपक्ष के नेता में नौकझोंक

0

बजट पर चर्चा के दौरान कांग्रेस द्वारा दी गई रोजगार की गारंटी जिसमे एक लाख  नौकरी दिए जाने को लेकर  मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर में तीखी नोंकझोंक हुई।  जयराम ठाकुर ने कहा कि एक लाख सरकारी नौकरी की गारंटी दी है जिसका ये दस्तावेज है। मुख्यमंत्री ने कहा कि एक लाख सरकारी नौकरी देने की कोई गारंटी नहीं दी गई है।  इस पर जयराम ठाकुर ने एक कागज दिखाया और कहा कि यह कांग्रेस की गारंटी है और इसमें 1 लाख सरकारी नौकरी देने का वादा किया है इसे में सदन में ले कर रहा हूं। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ने कहा कि  कांग्रेस ने इस तरह की कोई गारंटी नहीं दी है।  एक लाख सरकारी नौकरी देना किसी के लिए संभव नहीं है। ये दस्तावेज से छेड़छाड़  है।

यह आवश्यक है कि एक लाख रोजगार के अवसर सृजित किए जाएंगे और पांच वर्ष में 5 लाख रोजगार के अवसर पैदा किए जाएंगे। जिसे कांग्रेस पूरा करेगी इस पर भी बहस जारी रही।  मुख्यमंत्री ने कहा यदि यह साइन कर दस्तावेज को ले करते हैं तो उस पर तुरंत जांच की जाएगी। इससे पूर्व भाजपा विधायक त्रिलोक जमवाल ने चर्चा में कहा कि बजट बुक में कहा कि स्पीति की महिलाओं को 1500 रुपए इसी वित्तीय वर्ष से मिलने शुरू हो गए हैं। जबकि स्थिति सामने ही। इस सरकार ने नारी शक्ति को 1500 रुपए में ठगा युवाओं को भी ठगा है।

एक लाख युवाओं को सरकारी नौकरी देने को कहा कहां है नौकरियां। इस पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हस्तक्षेप करते हुए कहा कि सरकारी नौकरी का वादा नहीं किया। त्रिलोक जमवाल ने कहा कि सरकार झूठ बोल रही है अभी कुछ नहीं कर रही है जो वादे की है उन्हें पूरा नहीं किया क्या है पुलिस की हालत तो यह है कि अब पुलिस व्यापारी बन पेट्रोल पंप खोलने जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here