अवकाश के दिन 30 कर्मचारियों की टीम बजट तैयार करने के लिए सचिवालय पहुंची

0

प्रदेश सरकार का दूसरा बजट तैयार करने के लिए योजना और वित्त विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों की तीस सदस्यीय टीम सचिवालय पहुंची। रविवार को भी पूरा दिन बजट को अंतिम रूप देने का कार्य चलता रहा। योजना विभाग से योजना सलाहकार डा. बसु सूद और वित्त विभाग के उप- सचिव प्रदीप जस्वाल सुबह ग्यारह बजे सचिवालय में पहुंचे। पूरा दिन बजट तैयार करने का काम चलता रहा। मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना नियमित तौर पर रोजाना सांय पांच बजे बजट संबंधी फीडबैक लेते हैं। बजट तैयार करके दस फरवरी को सरकार को सौंप दिया जाएगा। सुक्खू सरकार का दूसरा बजट महिलाओं और युवाओं पर केंद्रित रहेगा। बजट में दोनों वर्गों को प्रमुखता से रखा जा रहा है।

राज्यपाल का अभिभाषण तैयार

सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से राज्यपाल का अभिभाषण तैयार करने का काम पूरा कर लिया गया है। विधानसभा में बजट सत्र के पहले दिन राज्यपाल का अभिभाषण होगा, अभिभाषण में प्रदेश सरकार की एक साल की उपलब्धियों में प्रमुखता से 1.36 लाख कर्मचारियों को पुरानी पेंशन बहाल करने और प्राकृतिक आपदा से प्रदेश के लोगों को बाहर निकालने के लिए 4500 करोड़ का पैकेज जारी करने का उल्लेख शामिल रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here