-बर्फबारी व वर्षा के बावजूद जनवरी फरवरी में सामान्य से 73 प्रतिशत कम वर्षा
-ठंड के तेवर हुए कड़े आगामी दिनों में रहेगा ठंड का प्रकोप
प्रदेश में आसमान से चांदी और वर्षा ने सूखे से राहत दिलाने के साथ सभी के लिए संजीवनी प्रदान की है। मनाली में डेढ़ फीट ताजा बराबरी हुई है जबकि कल्लू के कोठी में करीब ढाई फीट तक शिमला में सीजन का पहला पत हुआ और करीब 3 इंच ताजा बराबरी दर्ज की गई है जबकि नारकंडा में पौना फीट बर्फबारी हुई। सेब की साढ़े चार हजार करोड़ की आर्थिकी कृषि व अन्य फसलों व जल स्रोतों को संजीवनी प्रदान की है। पर्यटन कारोबार को अब बर्फबारी के बाद पंख लगेंगे। ताजा बर्फबारी का सभी ने भरपूर आनंद लिया और जमकर मौज मस्ती की।
इस बर्फबारी व वर्षा से करीब दो माह से सूखे की स्थिति से राहत अवश्य मिली है और खांसी, जुकाम सहित अन्य बीमारियों को राहत मिली।शुष्क ठंड के कारण लोग परेशान थे। प्रदेश में जनवरी माह में सामान्य से 98 प्रतिशत कम वर्षा और फरवरी की शुरुआत बर्फबारी व वर्षा के साथ होने से जनवरी और फरवरी में अभी तक सामान्य से 73 प्रतिशत कम वर्षा दर्ज की गई है।ठंड के तेवर कड़े होने के साथ आगामी दिनों में ठंड का प्रकोप रहेगा।न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है।
प्रदेश में 250 के करीब बसें ताजा बर्फबारी के कारण फंसी हुई हैं और 375 के करीब रूट बाधित हुए हैं। मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए ताजा पूर्वानुमान के अनुसार शुक्रवार 2 फरवरी को प्रदेश के ऊंचे क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर बर्फबारी जबकि निचले क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर वर्षा की संभावना जताई गई है। तीन व चार फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ का ज्यादा असर रहेगा और तीन व चार फरवरी को आंधी व आसमानी बिजली गिरने के साथ चंबा, लाहुल स्पीति, कुल्लू व मंडी को छोड़ बाकी जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।



