मुख्यमंत्री सुक्खू आईटी निवेश लाने के लिए अमेरिका जाएंगे

0

– 11 जनवरी से अमेरिका का संभावित दौरा शुरू हो सकता।

– आईटी सचिव अभिषेक जैन सहित आईटी प्रधान सलाहकार गोकुल बुटेल और विधायक भवानी सिंह पठानिया 8 जनवरी से जाएंगे।

प्रदेश में निवेश आकर्षित करने के लिए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू कुवैत का दौरा करके आए हैं। ऐसा माना जा रहा है कि आईटी क्षेत्र में निवेश लाने के लिए मुख्यमंत्री अमेरिका दौरा पर जा सकते हैं। प्रदेश सरकार के अधिकारियों की टीम सचिव आईटी अभिषेक जैन के नेतृत्व में कल से अमेरिका जा रही है। उनके साथ मुख्यमंत्री के आईटी प्रधान सलाहकार गोकुल बुटेल और कांग्रेस विधायक भवानी सिंह पठानिया के साथ जाने की चर्चा है।

इसके बाद ग्यारह जनवरी को मुख्यमंत्री सुक्खू दिल्ली से अमेरिका के लिए रवाना होंगे। जहां पर चौदह जनवरी तक आईटी क्षेत्र के विशेषज्ञों से मिलेंगे और प्रदेश में निवेश करने का आग्रह करेंगे। अमेरिका दौरे से अधिकारियों की टीम मुख्यमंत्री के साथ पंद्रह जनवरी को वापस लौटेगी। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर अधिकारी अंतिम रुप दे रहे हैं। अभी तक मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से मुख्यमंत्री के अमेरिका दौरे को लेकर आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है कि वहां का दौरा कब तक रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here