मौसम में विशेष बदलाव नहीं, पर्यटकों की आमद बढ़ने लगी

0

देश के अन्य राज्यों में अभी तक गर्मी सता रही है, ऐसे में लोग पहाड़ों का रूख कर रहे हैं। आज सुबह से ही प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में आसमान पर बादल छाए रहे। जिसके कारण ठंडी हवाएं चलने से गर्मी से राहत मिली।

दो-तीन अक्टूबर को प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने की संभावना व्यक्त की गई है। प्रसिद्ध पर्यटन स्थल कुल्लू-मनाली सहित समूची घाटी में पूरा दिन धूप खिली रहने से पर्यटकों की खूब रौनक रही। अगले तीन दिनों के दौरान राज्य में मौसम यथावत बना रहेगा।

मौमस विभाग के निदेशक सुरेंद्र पाल का कहना है कि राज्य से मानसून दो-तीन अक्टूबर को लौट सकता है। राज्य के अधिकांश हिस्सों में सड़कें यातायात के लिए बहाल होने से पर्यटकों की संख्या बढ़ने लगी है। मनाली, शिमला सहित अन्य सैरगाहों में पर्यटकों की संख्या बढ़ रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here