केन्द्र से विशेष वित्तीय सहायता उपलब्ध करवाने का पुनः आग्रह किया

0

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी का हिमाचल में बारिश, बाढ़ एवं भूस्खलन के दृष्टिगत हुई भारी क्षति को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखने के लिए आभार व्यक्त किया है।

प्रियंका गांधी ने पिछले दिनों अपने हिमाचल प्रवास के दौरान कुल्लू, मंडी तथा शिमला जिले के विभिन्न क्षेत्रों का विस्तृत दौरा किया तथा आपदा से पीड़ित लोगों से मुलाकात कर भारी क्षति का जायजा लिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अब तक इस आपदा में 428 लोग काल का ग्रास बने हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में 13,000 से अधिक मकान और भवन पूरी तरह या आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here