कृष्णा नगर में दस मकानों पर पहाड़ी से मलवा आया

0

शहर के मुख्य हिस्से के कृष्णानगर क्षेत्र में दस भवन पहाड़ी से नीचे आए मलवे में दबने की सूचना है। नगर निगम के स्लाटर हाऊस में कई मजदूरों के फंसे होने की संभावना व्यक्त की जा रही है।

राजधानी के कृष्णा नगर वार्ड में एक पहाड़ खिसकने से दस भवनों पर मलवा आ चुका है। शहर के इस क्षेत्र में नगर निगम का स्लाटर हाऊस भी चलता है। यह पूरी तरह से मलबे की जद में आ गया है। ऐसी आशंका है कि स्लाटर हाउस में काम करने वाले कई मजदूर इसमें दबे हो सकते हैं।

सांय छह बजे की इस घटना की सूचना मिलने के बाद जिला प्रशासन से लेकर नगर निगम के अधिकारी मौके के लिए रवाना हुए। अभी तक राहत कार्य शुरू नहीं हो पाया है। नगर निगम के वास्तुकार महबूब शेख ने माना कि कृष्णा नगर में आठ से दस भवनों के गिरने की आशंका है। इसके नीचे चल रहा स्लाटर हाउस भी पूरी तरह से गायब हो गया है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here