शिमला में शिव मंदिर घटना में 12 शव निकाले, कृष्णा नगर में दस मकानों पर पहाड़ी से मलवा आया

0

शिमला हिमाचल प्रदेश के जिला मुख्यालय शिमला में शिव मंदिर घटना में मरने वालों की संख्या 12 पहुंच गई है। राहत कार्यों के चलते दूसरे दिन तीन शव निकाले गए। एक ओर मलवे में दबे लोगों को निकालने और तलाश का काम चल रहा है तो दूसरी ओर शहर के मुख्य हिस्से के कृष्णानगर क्षेत्र में दस भवन पहाड़ी से नीचे आए मलवे में दबने की सूचना है। नगर निगम के स्लाटर हाऊस में कई मजदूरों के फंसे होने की संभावना व्यक्त की जा रही है।

मंगलवार को पूरा दिन प्रदेश के बाढ़ग्रस्त मंडी जिला में मौसम साफ रहने से बल्ह घाटी में जल स्तर उतर गया है। इस जिला के सरकाघाट क्षेत्र में तीन मकान भूस्खलन की चपेट में आए और पांच मकानों को खतरा पैदा हो गया है। पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहा और प्रशासन द्वारा बंद पड़ी सड़कों को बहाल करने में सुविधा रही।

प्रदेश के दोनों फोरलेन शिमला-चंडीगढ़ और चंडीगढ़-मनाली पर 6 मील तक यातायात बहाल हो गया। राजधानी को छोड़ दें तो सभी जिलों में परिस्थितियां सामान्य रही। सबसे अच्छी बात ये रही कि मंगलवार को हो रही वर्षा का क्रम टूटा और शिमला में समरहिल के साथ लगते शिव मंदिर में लापता लोगों को तलाशने का सर्च आपरेशन सुबह आठ बजे शुरु हुआ। अब तक इस मंदिर के नीचे से 12 लोगों के शव निकाले जा चुके हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here