मुख्यमंत्री ने समरहिल व फागली में भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया

0

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज शिमला के समरहिल में हुए भारी भूस्खलन के बाद चलाए गए बचाव अभियान के दौरान घटना स्थल का दौरा कर राहत व पुनर्वास कार्यों का जायज़ा लिया। मुख्यमंत्री लगभग डेढ़ घंटे तक घटनास्थल पर रुके तथा राहत एवं बचाव कार्यों की निगरानी की।

उन्होंने अधिकारियों को बचाव कार्यों में और तेज़ी लाने के लिए कहा। राहत एवं बचाव कार्यों में सेना के साथ-साथ एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, आईटीबीपी, पुलिस एवं होम गार्ड के जवान और स्थानीय लोग शामिल हैं।

 

पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा सावन के महीने का आखिरी सोमवार होने के चलते लोग समरहिल के शिव मंदिर में आए थे तथा एकाएक यहां भू-स्खलन हो गया जिसके कारण मलबे में कई लोगों के दबने की आंशका है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here